{"_id":"66e605bf09e8ac675d083124","slug":"right-to-vote-given-to-elect-public-representative-kaithal-news-c-18-1-knl1004-475709-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जनप्रतिनिधि चुनने को दिया वोट का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जनप्रतिनिधि चुनने को दिया वोट का अधिकार
Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईजी महिला कॉलेज में शनिवार को स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट बहुत कीमती होता है। संविधान ने आपको अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट का अधिकार दिया है।
उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 5 अक्तूबर को सभी युवा मतदाता खुद भी वोट करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति पेरित करें। मतदान में जिला के युवा मतदाता अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु की दहलीज पार करने वाले प्रत्येक युवा को अपना वोट बनवाना चाहिए। मतदान करना हम सभी का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। इसलिए हम सभी को अपना मत जरूर डालना चाहिए। मतदान करने से जहां आपका आत्मविश्वास प्रबल होगा, वहीं देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन भी होगा। मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। इसलिए सभी को बढ़चढ़ कर मतदान करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक गोल्डन पीरियड होता है, इसलिए अनुशासन में रहते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। सभी को हर रोज अखबार जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि आप देश व प्रदेश में हो रही गतिविधियों के बारे में अपडेट रहें। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक पुष्पांजलि दास, सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, आईजी महिला कॉलेज से जगदीश बहादुर खुरानिया, राम बहादुर खुरानिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।