फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Review of complaints received in Samadhan Camp

Kaithal News: समाधान शिविर में आईं शिकायतों की समीक्षा

Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Review of complaints received in Samadhan Camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार व वीरवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में प्राप्त हुई शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने आयोजित शिविरों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। प्रत्येक शिविर में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है और विभाग अनुसार कार्रवाई की स्थिति सीएम कार्यालय को अवगत कराई जा रही है।
विज्ञापन


सीएम कार्यालय की समीक्षा उपरांत सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का तत्परता के समाधान किया जाए। किसी विभाग में ज्यादा दिन तक कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। अधिकारी यह स्वयं निगरानी रखें कि उनके पास समाधान शिविर या अन्य किसी माध्यम से आई शिकायत को आए कितना समय हो गया है। इस अवसर पर एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी बीरभान, डीआरओ चंद्रमोहन, डीआईओ दीपक खुराना, नगर परिषद ईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed