फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Responsibilities assigned to Kaithal and Kalayat party workers for the Nuh rally.

Kaithal News: नूंह रैली के लिए कैथल और कलायत के कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to Kaithal and Kalayat party workers for the Nuh rally.
इनेलो की बैठक में हिस्सा लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। विज्ञप्ति
कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली रैली की तैयारियों के लिए कैथल और कलायत हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करनाल रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने की। रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत पर निर्भर करती है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता के साथ रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। मजबूत संगठन ही इनेलो की सबसे बड़ी ताकत है।

जिले से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा
जिला अध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने कहा कि नूंह रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कलायत और कैथल हलके से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि पूरे जिले से हजारों कार्यकर्ता और सैकड़ों वाहनों का काफिला नूंह पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता जरूरी है।

बैठक में पूर्व विधायक गुहला बूटा सिंह, बिल्लू चंदाना, मोनी बालू, राजा माजरा, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच खुराना, बलराज नौच, रामकुमार खरक पांडवा, सतीश गर्ग, महावीर पट्टी अफगान, शमशेर कुराड़, रोहित कुंडू कैलरम, सन्नी चौशाला, मास्टर रघुबीर शिमला, जसपाल बनवाला, सुखजिंदर सांघन, मास्टर बलबीर मटौर, रणबीर फौजी, सोनू वर्मा और गुरदयाल कुराड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनेलो की बैठक में हिस्सा लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। विज्ञप्ति

इनेलो की बैठक में हिस्सा लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed