फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Request to bring the dead body back home

Kaithal News: शव स्वदेश लाने के लिए अनुरोध

Sat, 23 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Request to bring the dead body back home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। पूंडरी हलके के टयोंठा गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद के पार्थिव शरीर को कैलिफोर्निया से स्वदेश लाने के लिए सांसद नायब सैनी ने विदेश मंत्री जय शंकर से मुलाकात की। उन्होंने विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए कहा कि गत दिनों टयोंठा निवासी अरविंद की स्टोर में कार्य करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका पार्थिव शरीर लॉस एंजेल्स के सरकारी अस्पताल में रखा है। उसे यूएसए से यहां लाने में सहायता की जाए, ताकि परिवार उनका अंतिम संस्कार कर सके।

यह है मामला - टयोंठा गांव का अरविंद पांच महीने पहले ही भारत से अमेरिका डोंकी के रास्ते गया था। अभी अमेरिका में पहुंचे हुए मुश्किल से तीन महीने ही हुए थे। मृतक युवक को इस पर स्टोर काम करते हुए एक महीना भी नहीं हुआ था कि वह हादसे का शिकार हो गया था। मृतक युवक के पिता के पास एक एकड़ जमीन थी और पिता ईट-भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाता है। अरविंद एक पिता ने एक एकड़ जमीन बेच कर ही उसे डोंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचाया था। अभी कैलिफोर्निया में स्टोर पर लगे एक महीना भी नहीं हुआ था। उसकी गत आठ सितंबर को लुटेरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अरविंंद फुटबॉल का उम्दा खिलाड़ी था। स्टेट लेवल तक वह फुटबॉल खेल चुका था। मृतक युवक अरविंद के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। कुछ भी कहने व सुनने की हालत में नहीं हैं। बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। बहनों व मां को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अरविंद अब वापस नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed