{"_id":"6748c27bed9fe1b3eb06b034","slug":"remand-of-accused-in-bribery-case-will-end-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-529106-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिश्वत मामले में आज खत्म होगा आरोपियों का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिश्वत मामले में आज खत्म होगा आरोपियों का रिमांड
Fri, 29 Nov 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जमीन की निशानदेही के नाम पर मांगी गई रिश्वत मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का शुक्रवार को दो दिन का रिमांड खत्म होगा। इस दौरान एसीबी दोनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान अभी तक एसीबी की ओर से आरोपियों से अभी तक रिकवरी नहीं हो पाई है। इस स्थिति में एसीबी अभी कोर्ट से आरोपियों का और रिमांड मांग सकती है।
गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की ओर से पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ भूमि अधिग्रहण विभाग पंचकूला में कार्यरत कानूनगो
कर्मबीर को रंगे हाथों पकड़ा गया था। जबकि एक अन्य दलाल को भी गिरफ्तार किया गया था। एसीबी की ओर से अभी इन दोनों आरोपियों को लेकर रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसमें इनके बैंक खातों से लेकर प्रॉपर्टी की अन्य जानकारी ली जा रही है।
दोनों ही आरोपियों का शुक्रवार को रिमांड खत्म होगा। इसके बाद फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी फिलहाल एसीबी की टीमों की ओर से रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सूबे सिंह, इंस्पेक्टर एसीबी कैथल
यह है मामला : गत मंगलवार शाम के समय को भूमि अधिग्रहण विभाग पंचकूला के कानूनगो व एक दलाल को जमीन की निशानदेही देने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया था। टीम ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इस संबंध में राजकुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने सेक्टर 18 में जमीन खरीदने का इकरार नामा किया हुआ है। उसके पास मालिक की ओर से दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी भी है। इसे लेकर उसने जमीन की निशानदेही को लेकर पंचकूला के भूमि अधिग्रहण विभाग विभाग के कानूनगो कर्मवीर से बातचीत की। शुरुआती दौर में आरोपी कानूनगो कर्मवीर ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 30 लाख की रिश्वत की मांग की। इस पर उन्होंने 20 लाख की राशि दे दी। बाद में आरोपी ने निशानदेही के लिए पांच लाख रुपये की देने की मांग की थी।