{"_id":"5f9b0b8b8ebc3e5fad3aa73e","slug":"remand-kaithal-news-knl49199582","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता सोना देकर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी कैंडी बाबा चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता सोना देकर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी कैंडी बाबा चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते सोने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कैंडी बाबा को पुलिस ने कुरुक्षेत्र से प्रोटेकशन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके खिलाफ कैथल में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विदित रहे कि साल भर पहले आरोपी बाबा के खिलाफ फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल सहित हरियाणा के कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे। उसे पुलिस ने काबू कर लिया था। कैथल में दर्ज एसआईटी द्वारा भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। कैथल में सिटी थाने में वर्ष 2018 में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह निवासी गांव ग्योंग हाल फ्रैंड्स कालोनी ने बताया कि सस्ता सोना देने के नाम पर उसके साथ कैंडी बाबा ने 1.23 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। सुल्तान सिंह ने बताया कि उसके पास जमीन की बिक्री का पैसा था। उसने लालच वश कुलतारण निवासी विकास के कहने पर बाबा को रुपये दे दिए। कैंडी बाबा ने उसे बीस दिन बाद 22 हजार रुपये में प्रति तोला सोना देने की बात कही थी। जबकि बाजार भाव 32 हजार रुपये तोला था। कैंडी बाबा ने उससे 1 करोड़ 23 लाख रुपये ले लिया। इसके बदले सोना नहीं दिया। 20 दिन बाद जब उसने कैंडी बाबा से संपर्क किया तो उसे टालमटोल करता रहा। बाबा ने उसे आधा किलो सोना दिया था। जिसकी जांच करवाई तो वह नकली निकला। सिटी पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी दिलीप सिंह ने कहा कि ने बताया कि आरोपी कैंडी बाबा को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।