फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from running of roadways buses

Kaithal News: रोडवेज बसें चलने से मिली राहत

Fri, 26 Jan 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Relief from running of roadways buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सभी रूटों पर वीरवार को सुचारू रूप से रोडवेज बसें चल पड़ी हैं। इसके बाद यात्रियों को राहत मिली है। सुबह चार बजकर 40 मिनट पर कैथल बस अड्डे से दिल्ली के लिए बस रवाना हुई। इसके बाद अपने निर्धारित समय पर सभी बसें चली।

बुधवार को रोडवेज कर्मचारी एवं साझा मोर्चा की संयुक्त हड़ताल थी। जिसके चलते कुछ बसें बंद रही। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए काफी परेशानी हुई। उन्हें निजी वाहनों में अधिक राशि देकर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा था। वीरवार को सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए और सुचारू रूप से बसों का संचालन किया। यात्री अपने गंतव्य पर समय पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यात्री ज्योति, भूपेंद्र, कुलविंद्र, सोनिया, रोहताश ने बताया कि सभी बसें चल रही है। वह चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल बस अड्डे पर पहुंचे हैं। सभी बसें चल रही है। किसी प्रकार की परेशानी नहीं। महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि बुधवार को भी 90 प्रतिशत बसों का संचालन रहा। वीरवार को 100 प्रतिशत बसें सुचारू रूप से चली। जिससे यात्री अपने गंतव्य पर समय से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed