{"_id":"624dff556514372a4b23118a","slug":"relatives-of-missing-person-introduced-kaithal-news-knl1041183186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति को परिजनों ने मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता व्यक्ति को परिजनों ने मिलवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। समाज सेवी संस्था हेल्पिंग हैंड हरियाणा के सदस्यों ने एक सराहनीय कार्य करते हुए झाड़ियों में रह रहे एक व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाया है। लगभग 45 वर्षीय यह यह व्यक्ति अंबाला रोड पर स्थित ड्रेन के निकट झाड़ियों में रहता था। उसके निकट स्थित कार के शोरूम में ड्यूटी कर रहे एक गार्ड की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो उसने हेल्पिंग हैंड हरियाणा के सदस्यों को सूचना दी।
संस्था के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जिसमें पता चला कि वह व्यक्ति छह माह से झाड़ियों में ही रह रहा है। संस्था सदस्यों ने उस व्यक्ति को वहां से निकाला। वह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान मिला। उसने अपने गांव का नाम सहारनपुर बताया। इसके बाद किसी तरह से सहारनपुर में संस्था सदस्यों ने उसके परिजनों को ढूंढ लिया। उन्हें बुलाकर उस व्यक्ति को उसके परिजनों को सौंप दिया। संस्था के सदस्यों तेजी ढांडा, बुटा सिंह, श्रवण क्योडक़, जग्गा सिंह, मंदीप जाखौली, रोहताश तंवर व देव प्रकाश ने बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उसके परिजनों को ढूंढकर उसे उनके हवाले कर दिया गया है। यह व्यक्ति सहारनुपर के गांव धुधगढ़ का रहने वाला है। उसके भाई बताया कि यह व्यक्ति एक साल से घर से लापता था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह घर से लापता हो गया था।