फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Registrations stalled due to strike will start from today

Kaithal News: हड़ताल से अटकीं रजिस्ट्रियां आज से होंगी शुरू

Wed, 11 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Registrations stalled due to strike will start from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीरवार से जारी तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार देर शाम खत्म हो गईं। अब अटकी अटकीं रजिस्ट्रियां बुधवार से शुरू हो जाएंगी। इससे आम जनता को बहुत राहत होगी।

मंगलवार को हड़ताल के दौरान तहसील कार्यालयों में राजस्व कार्य पूरी तरह ठप रहा। लोगों को बिना काम करवाए ही उन्हें लौटना पड़ रहा था। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी दिख रही थी। दरअसल, हड़ताल के कारण इंतकाल, जाति प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, नामांतरण सहित अन्य राजस्व मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जरूरी कार्य समय पर न होने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत छात्रों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और दूरदराज से आए नागरिकों को हो रही थी, जिन्हें समय पर जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना करीब 120 रजिस्ट्री अटकीं ः जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी कोई प्रगति नहीं हो रही थी। गौरतलब है कि जिले में प्रतिदिन करीब 120 रजिस्ट्रियां होती हैं, जो हड़ताल के चलते अटकी पड़ी थीं। इससे न केवल आम जनता बल्कि कारोबार और संपत्ति से जुड़े लेन-देन भी प्रभावित हो रहे थे।

स्थानीय लोगों लालूराम, गोविंद सहित अन्य का कहना था कि यदि हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों में राजस्व कार्यों का बोझ और बढ़ जाएगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। हालांकि देर शाम हड़ताल खत्म होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि पहले पटवारियों और फिर तहसीलदारों की हड़ताल से जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब फिर से काम शुरू होने से राहत मिलेगी।


छह तहसीलें व उप-तहसीलें प्रभावित ः जिले में छह तहसीलें और उप-तहसीलें हैं। इनमें गुहला, कलायत और पूंडरी मुख्य तहसीलें हैं, जबकि राजौंद, ढांड और सीवन उप-तहसीलें हैं। इन सभी कार्यालयों में प्रतिदिन सैकड़ों राजस्व कार्य होते हैं, जिनमें जमीन के दस्तावेज, प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री और अन्य जरूरी मामले शामिल हैं। हड़ताल के चलते इन सभी कार्यों में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed