{"_id":"6127e5538ebc3e79fc75d921","slug":"registration-time-extended-for-admission-in-colleges-kaithal-news-knl81205837","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण का समय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण का समय बढ़ा
विज्ञापन
Registration time extended for admission in colleges
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में कई डिग्री कोर्सों में निर्धारित सीटों के लिए पूरे आवेदन नहीं होने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का समय बढ़ा दिया है। अब आवेदक दाखिले के लिए पोर्टल पर दो सितंबर तक पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे पहले 26 अगस्त तक पंजीकरण का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक कॉलेजों में कई ऐसे डिग्री कोर्स हैं, जिनमें निर्धारित सीटों से आधे पर भी आवेदकों ने पंजीकरण नहीं करवाया है।
अब पंजीकरण का समय दो सितंबर तक रहेगा और दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन चार सितंबर तक होगा। प्रथम मेरिट सूची 8 सितंबर को जारी की जाएगी, जिसकी वैद्यता 13 सितंबर तक रहेगी। प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 9 से लेकर 13 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 15 सितंबर को जारी होगी, जिसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 16 से 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। बाकी सीटों पर पंजीकरण के लिए 21 सितंबर को पोर्टल खुलेगा।
आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए अब तक 5 हजार करीब करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से बीए में दाखिले के लिए अब तक 3250 आवेदक पंजीकरण करवा चुके हैं। बीकॉम में एडिड में 579, बीएससी नॉन मेडिकल में 450, बीसीए में 155, सायं कालीन बीए में 184, बीबीए में 122, बीएससी मेडिकल में 119, बीकॉम ऑनर्स में 64, बीवोक में 9 व बीकॉम टेक्स में 15 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज के विभिन्न संकायों में 1899 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बीए में 1392, बीए सांयकालीन सत्र में 19, बीएएमसी में 02, बीकॉम में 227, बीकॉम सायंकालीन सत्र में 06, बीसीए में 37, बीएससी मेडिकल में 52 व बीएससी नॉन मेडिकल में 164 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कन्या महाविद्यालय चीका के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि बीए में दाखिले के लिए अब तक 997 व बीएएमसी के लिए अब तक 60 छात्राओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। इनके अलावा बीकॉम के लिए 47, बीटीएम के लिए 40, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 33 व बीएससी मेडिकल के लिए अब तक 13 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।
डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम में अब तक 251 व बीएससी नॉन मेडिकल में 246 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा बीए में अंग्रेजी ऑनर्स में 185, बीसीए में 139, बीबीए में 98, बीए में 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीएससी मेडिकल में 64, बीएएमसी में 40 व बीटीएम में 33 आवेदन आए हैं।