फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Register crops damaged by floods on the portal: Nain

बाढ़ से खराब फसलें पोर्टल पर दर्ज कराएं : नैन

Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Register crops damaged by floods on the portal: Nain

विज्ञापन
गुहला-चीका। बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने और किसानों को जागरूक करने के लिए राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिला सचिव कंवल कुमार के मार्गदर्शन और उपमंडल विधिक सेवाएं समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त सिविल जज गुहला अक्षय चौधरी के निर्देशन में उपमंडल गुहला में भी यह अभियान शुरू किया गया है।


गांव सरोल में आयोजित जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता जीवन सिंह नैन ने किसानों को बताया कि सरकार ने फसल क्षति की जानकारी देने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है। सभी किसान अपनी खराब फसलों का विवरण 15 सितंबर तक पोर्टल पर दर्ज करवाएं। बिना विवरण दर्ज कराए मुआवजा लेने में परेशानी हो सकती है। नैन ने यह भी कहा कि बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बुजुर्गों और बच्चों की विशेष देखभाल करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed