{"_id":"641b4d4340f3fb0ab3046924","slug":"red-cross-took-out-a-rally-and-explained-avoid-tb-kaithal-news-c-18-1-67788-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेडक्रॉस ने निकाली रैली समझाया ः टीबी से बचो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेडक्रॉस ने निकाली रैली समझाया ः टीबी से बचो
Thu, 23 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के तत्वावधान में टीबी परियोजना के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ सीटीएम गुलजार अहमद ने किया। लोगों को समझाया गया कि टीबी से बचो।
लघु सचिवालय से शुरू होकर यह रैली लघु सचिवालय से जाट महाविद्यालय, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, पिहोवा चौक, पुराने बस अड्डा चौक एवं शहर के मुख्य मुख्य स्थानों पर गुजरती हुई रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में पहुंचीं। प्रतिभागियों ने टीबी हारेगा-देश जीतेगा के नारे लगाए।
रेडक्रास के सचिव रामजी लाल ने युवकों को बताया कि हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक शुद्ध शाकाहारीभोजन, फल एवं हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए और नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैथल टीबी से मुक्ति की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
टीबी परियोजना से संबंधित कार्य संदीप बातिश उप सिविल सर्जन कैथल की देख-रेख में किया जा रहा है । इस मौके पर सीआईडी से रामपाल सब इंसपेक्टर, अनिलकुमार पीएमडब्यलू, नरेश कुमार पीपीएम सिविल अस्पताल, पवन कुमार उप अधीक्षक, रामपाल लेखाकार एवं रेडक्रास स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।