फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ravindra Tomar's buggy journey on foot against drug addiction

Kaithal News: रविंद्र तोमर की नशे के खिलाफ पैदल बुग्गी यात्रा

Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Tomar's buggy journey on foot against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नशामुक्त हरियाणा, दूध, दही खाने के संकल्प के साथ प्रदेश में नशे के खिलाफ पैदल बुग्गी यात्रा निकाल रहे जींद के ऐचराकलां निवासी पहलवान रविंद्र तोमर शुक्रवार को राजौंद पहुंचे। यहां नशा मुक्त कैथल मुहिम चला रही टीम ने उनका स्वागत किया।

रविंद्र तोमर ने बताया कि अब तक वे चार राज्यों में यह मुहिम पूरी कर चुके हैं और आगामी आठ वर्षों तक इस यात्रा को जारी रखेंगे। उनका उद्देश्य है कि देश और प्रदेश का युवा नशे जैसी बुराई से दूर रहे और अपने जीवन को सही दिशा दे सके। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा पूरी तरह से नशा मुक्त नहीं हो जाता तब तक उसकी यात्रा जारी रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में वे गए हैं, वहां युवाओं का उत्साह और समर्थन बेहद प्रेरणादायक रहा। लोगों ने उनकी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि आज युवाओं को ऐसे ही जागरूक अभियानों की सख्त जरूरत है, क्योंकि नशा युवाओं का भविष्य और उनके परिवार का सुख-चैन छीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने विश्वास जताया कि यह मुहिम युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें नशे से दूर रहकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी। हरियाणा में 700 शराब के ठेके बंद करने पर सीएम नायब सिंह सैनी का नशा मुक्ति हरियाणा बनाने पर धन्यवाद करने के लिए रविंद्र तोमर सफीदों से पैदल बुग्गी लेकर घूम रहे हैं।


इससे पहले वह मार्च में भी जिले में पहुंचे थे और तब भी उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए प्रेरित किया था। समझाया था कि नशे से रहें और खेलकूद की ओर बढ़े ताकि स्वास्थ्य के साथ भविष्य भी बेहतर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed