{"_id":"65f60ef5fdfcb730920e9a0b","slug":"raped-after-giving-intoxicants-kaithal-news-c-18-1-knl1004-349419-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
Sun, 17 Mar 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के एक गांव में एक आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर 30 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और विवाहिता को परेशान करने लगा। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी सास कैथल के एक गांव की रहने वाली थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में घर में बच्चों की शादी के लिए पांच सितंबर 2023 को वह कैथल जिले के एक गांव में अपनी सास के स्थान पर भात न्योंतने के लिए स्वयं आई हुई थी। वहां संदीप नामक आरोपी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया।
जब उसे नशा बढ़ा तो आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली थी, जिसका हवाला देकर आरोपी उसे बार-बार परेशान कर रहा था। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच अधिकारी मंदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।