फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Randeep Surjewala addressed the youth at the youth conference in Kaithal

Haryana: सुरजेवाला ने गठबंधन सरकार को घेरा, बोले- इस सरकार में पेपर लीक माफिया युवाओं का भविष्य कर रहा खराब

Sat, 12 Aug 2023 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा कि सवा चार साल से चल रही दुष्यंत व मनोहर लाल की जोड़ी ने सबसे अधिक विश्वासघात और धोखा यदि किसी से किया तो वह हरियाणा के नौजवान के साथ किया। हरियाणा में सबसे अधिक 37 प्रतिशत तक बेरोजगारी है।

विज्ञापन
Randeep Surjewala addressed the youth at the youth conference in Kaithal
युवा सम्मेलन में सम्बोधित करते रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला कैथल के सत्कार पैलेस में आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन में सरकार के खिलाफ गरजे। युवाओं को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि गठबंधन सरकार में पेपर लीक माफिया युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन


नौ साल में 48 बार पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक माफिया सरकार के संरक्षण में चल रहा है। प्रदेश में 25 लाख रोजगार चाहिए, लेकिन 9 साल में दो लाख भी नहीं मिले। नूंह हिंसा पर सुरजेवाला ने कहा कि हिंसा के बाद उद्योग भी ठप हो गए हैं। अब कोई दोगुने वेतन में भी वहां नौकरी नहीं करना चाहता है। 
विज्ञापन


नौकरी की तलाश में सीईटी के पेपर को लेकर धक्के खा रहे हैं। अब यह कॉमन एक्सपेटेसन टेस्ट बन गया है। जो इसका नतीजा निकाला, वह साढ़े तीन साल बाद गलत पाया गया है। इसके चलते ही चार अगस्त को सीईटी के नतीजे को खारिज कर दिया। अगले दिन टेंपरेरी स्टे ले लिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए। किसी भी प्रकार से परिणाम नहीं निकाल सकते। छह अगस्त का पेपर जींद में लीक हो गया। लोग पकड़े गए। फिर कहा कि यह पेपर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सात अगस्त को 100 में 41 सवाल पुराने आ गए। यह लीक हो गया। आरोप लगाया कि चहेतों को पास किया, बाकि को फेल कर दिया। कहा कि एचएसएससी हेराफेरी, सांठगांठ कमेटी बन गया है। लोग जब वोट डालेंगे, तब सरकार के झंडे फाड़ देंगे। क्लर्क से लेकर जज तक के पेपर बिक चुके हैं। हरियाणा के नौजवानों का मजाक बना रखा है। 

केंद्र में एसएससी का पेपर लीक होता और हरियाणा एचएसएससी का पेपर लीक होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा करते दो करोड़ रोजगार हर साल देंगे। आज तक 18 करोड़ नौकरियां दे देनी चाहिए थी। जबकि साढ़े चार हजार नौकरियां खत्म कर दी।

प्रदेश में कौशल विकास निगम में बड़े अफसरों को लगाने का निर्णय लिया। सरकार अपने है अधिकारियों के ऊपर अधिकारी बैठाते हैं। दिल्ली में यह लगाएं जाएं तो गलत, हरियाणा में लगाएं जाए तो यह ठीक। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा में 80 प्रतिशत तक बाहर के युवा और 20 प्रतिशत प्रदेश के होते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की सरकार फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम और अन्य जिलों में उद्योगों को खत्म कर रही है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को उद्योगों को खत्म करने का जिम्मेदार ठहराया। सरकार तो सोने की मुर्गी का अंडा देने वाली मुर्गी यानि व्यापार और व्यापारियों को पीछे धकेलने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed