फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramkumar becomes head of grain market commission agent association

Kaithal News: रामकुमार बने अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar becomes head of grain market commission agent association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई अनाज मंडी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सोमवार को नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव करने के लिए बैठक की। इसमें निवर्तमान प्रधान रामकुमार गर्ग को सर्वसम्मति से प्रधान चुना। गौरतलब है कि रामकुमार गर्ग दूसरी बार प्रधान बने हैं। इससे पहले वे पिछले वर्ष मार्च में हुए प्रधान पद के चुनाव में 469 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान बने थे।

इस दौरान प्रधान का चुनाव करने के बाद आढ़तियों ने में शॉर्टटेज का केस कोर्ट से जीतने, मंडी के आढ़तियों के रुपये मारकर भागने आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में राम कुमार गर्ग ने प्रधान पद से इस्तीफा दिया और मंडी एसोसिएशन के मैनेजर अमित मित्तल ने वर्ष 2023-24 का लेखा जोखा
विज्ञापन


पढ़कर सुनाया। इसमें बताया गया कि वर्ष 2022- 23 के नुकसान व वर्ष 2023- 24 में हुए खर्चो का काट कर एसोसिएशन को लगभग 5.50 लाख रुपये का

फायदा हुआ।

इसके बाद मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने राम कुमार गर्ग को दोबारा प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा। इसका मंदिर में उपस्थित सभी आढ़तियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद ईश्वर सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में हैफेड की ओर से आढ़तियों से लगभग 7.5 लाख रुपये की शॉर्टटेज वसूली की थी। इस वसूली का केस उन्होंने अदालत में डाला हुआ था, जिसे वे जीत गए हैं। आढ़ती ईश्वर ने बताया कि अदालत ने इस मामले में हैफेड की संपत्ति भी अटैच करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया कि मंडी के 88 आढ़तियों ने अभी तक पिछले वर्ष का चौकीदारा (चौकीदार का शुल्क) नहीं दिया। कुछ आढ़तियों ने बताया कि मंडी के आढ़तियों का पैसा कुछ लोग मारकर भाग जाते है, इस बारे में प्रधान बताए कि उनका क्या होगा। इस पर नव नियुक्त प्रधान राम कुमार गर्ग ने बताया कि इस बारे में आढ़तियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। मंडी के कुछ आढ़तियों ने सरकार की ओर से आढ़त कम देने के बारे में भी अवगत करवाया तो मंडी के जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने बताया कि यह मामला प्रदेश की मंडियों का है और अब लोकसभा के चुनाव में जो भी उम्मीदवार आढ़तियों को सरकार से पूरी आढ़त दिलवाने का पक्का आश्वासन देगा, मंडियों के आढ़ती भी उसका साथ देगें। इसके अलावा सरकार से भी इस बारे में बात-चीत की जाएगी। बैठक में इसके अलावा ओर भी विषयों पर बातचीत हुई।

इस अवसर पर प्रदेश राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत छाबड़ा, मंडी के पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल, अनूप बंसल, नगर परिषद के पूर्व प्रधान राम निवास मितल, राम नारायण जाखौली, पवन कोटड़ा, धर्मपाल कठवाड़, कृष्ण बंसल आदि मौजूद रहे।



समस्याओं को दूर करने के लिए करूंगा कार्य

सभी आढ़तियों का आभार। आढ़तियों की सभी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लगातार कार्य करूंगा। सरकार के जन प्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करेंगे। -रामकुमार गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed