फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramchandra Mor became the district head of the Principal's Union.

Kaithal News: रामचंद्र बने प्रधानाचार्य यूनियन के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Ramchandra Mor became the district head of the Principal's Union.
नव निर्वाचित प्रधान का स्वागत करते समिति के सदस्य। संस्था
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन, जिला कैथल के चुनाव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अधिकारियों ने भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई। इस दौरान रामचंद्र मोर को जिला प्रधान तथा रामपाल बेनीवाल को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, शिक्षा से जुड़े मुद्दों तथा अधिकारियों के हितों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद संगठन के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति के आधार पर रामचंद्र मोर को जिला प्रधान तथा रामपाल बेनीवाल को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन यूनियन के पूर्व जिला प्रधान रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की एकता, सहयोग के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेते हुए शिक्षा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की बात कही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान हरपाल सिंह, राम सिंह, अमरजीत, रामपाल बेनीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed