फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramchandra Gurjar became the district head

Kaithal News: रामचन्द्र गुर्जर बने जिला प्रधान

Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ramchandra Gurjar became the district head
कैथल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कैथल जिला कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव कमेटी को आधिकारिक तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज जारी एक पत्र में इस कमेटी को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है। नई कमेटी में ढांड के रामचंद्र गुर्जर को प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा रोशन लाल पाड़ला, बृज पाल राणा, रामपाल बरसाना व कृष्ण पूर्व सरपंच सिसला को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह, जो सितंबर 2025 में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, लगातार जिला इकाइयों को सक्रिय बनाने पर फोकस कर रहे हैं। कैथल जिले में नई टीम पार्टी की जमीनी पकड़ बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। कैथल जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं। सुरेन्द्र रांझा एडवोकेट , कोषाध्यक्ष महेश गोगिया, महासचिव दर्शन खनौदा, रणधीर शर्मा सांगन, राजेश धीमान(बिट्टू), रामनिवास मेहरा कौलेखा, दलबीर नैन एडवोकेट चीका, सरदार सुरजीत सिंह अरनौली, लख्मी चंद पबनावा, राम निवास गिल प्योदा व सचिव : अनिल खुरानिया पार्षद, नरेश जिंदल, परवीन धीमान, सेठपाल तंवर क्योडक, बलदेव पाड़ला, जितेंद्र गढ़ी, जयपाल शर्मा, मनोज कुर्रा (मिंटू), मेघराज प्रजापति, विवेक गोयल, सरदार मनजीत सिंह रत्ताखेड़ा, राकेश ढुल भाणा, सुरेंद्र कुमार फ़रियाबाद, सतीश चहल रोहेड़ा माजरा, अमित राणा बात्ता, चाँदी राम कुंडू कैलरम सदस्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed