{"_id":"6708597f2ed35c8d87098424","slug":"ram-hanuman-meeting-left-me-emotional-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496384-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राम-हनुमान मिलन ने किया भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राम-हनुमान मिलन ने किया भाव विभोर
Fri, 11 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। प्राचीन श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के सातवें दिन की शुरुआत श्री हनुमान की झांकी के साथ की। इस मौके पर आदर्श नाटक क्लब व एसडी सभा के सदस्यों ने विधिवत रूप से आरती व पूजा-अर्चना की। इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालु झांकी के दर्शन कर भाव विभोर हो गए।
झांकी के पश्चात राम की जटायु से भेंट, जटायु की मृत्यु, हनुमान राम मिलाप व राम सुग्रीव मित्रता, बाली सुग्रीव युद्ध व बाली वध, हनुमान जी समुद्र पार के नाटक का मंचन बहुत ही सुंदर ढंग से पुराने कलाकारों ने किया। श्री भवानी मंदिर का रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, रामलीला का मंचन डायरेक्टर कृष्ण धीमान के सानिध्य में किया जा रहा है।
श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने बताया रामलीला में इस वर्ष पुराने व बेहतरीन कलाकार मंचन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 68 वर्षाें से एसडी सभा रामलीला रंगमंच पर आयोजन करवा रही है। इस अवसर पर एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा, रविंद्र पाली, रवि, हरवंस सीड़ा, मलकीत सीड़ा, हरपाल शर्मा, कुलदीप माजरा, बलदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामलीला में सीता हरण का मंचन
सीवन। श्री बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब सीवन की ओर से नगर में चल रही रामलीला में सीता हरण का मंचन किया गया। रामलीला में रावण की भूमिका राजू नोथरा ने निभाई। रामलीला का शुभारंभ रिंकू प्रजापत ने रिबन काटकर किया। बुधवार रात्रि की रामलीला में शूर्पनखा अपनी कटी नाक लेकर रावण के दरबार में पहुंची। उसने अपनी कहानी रावण को दरबार में सुनाई तो रावण क्रोधित हो उठा। उसने मारीच की सहायता से छल से माता सीता का हरण कर लिया। माता सीता के वियोग में श्री राम द्वारा गाए गए गीत कुटिया मुझे बता दे, सीता मेरी कहां है मैं ढूंढ ढूंढ हारा ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सहयोग किया। संवाद