फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajputs of Karnal reached the protest

Kaithal News: प्रदर्शन में पहुंचे करनाल के राजपूत

Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rajputs of Karnal reached the protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण के विरोध में मुढाढ 360 मुख्यालय कलायत में 25 अगस्त से शुरू राजपूत समाज के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में आंदोलनकारियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को करनाल के सालवन गांव से पहुंचे राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने अनशन में हिस्सा लिया।

इस मौके पर सलिंद्र प्रताप राणा, महिपाल दुमाडा, अजय प्रताप, प्रदीप राणा, राहुल राणा, प्रधान दीपक राणा, ठेकेदार प्रदीप राणा और अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि संघर्ष की रणनीति के तहत राज्य के 1300 राजपूत बहुल गांवों निर्धारित दिन अनुसार प्रदर्शन में हिस्सा लिया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का क्रम जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला करनाल के गांव सालवन से राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने अनशन किया। इसमें गुलशन राणा, महेंद्र सिंह, लक्की राणा, संजीव राणा, विकास राणा, विजय राणा, साहिल राणा, चंद्र राणा, अंकित सिंह, मोंटी राणा और दूसरे बड़े-बुजुर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक राजपूत समाज की पांच मांगें पूरी नहीं होती कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा के पास प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में समाज को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के इशारे पर सरकार ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है उनके प्रति लोगों में भारी रोष है। इस प्रकार के अन्याय को कभी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed