{"_id":"64a1e8fa5b71821d8f01ce46","slug":"raised-demand-to-stop-the-contaminated-water-being-put-in-the-drain-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1282-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्रेन में डाले जा रहे दूषित पानी को बंद कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्रेन में डाले जा रहे दूषित पानी को बंद कराने की उठाई मांग
Mon, 03 Jul 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
सीवन। खंड सीवन के पोलड़ गांव से गुजर रही ड्रेन में रसायनयुक्त दूषित जल बहने से आसपास का वातावरण बदबूदार हो रहा है। ड्रेन के किनारे पर बसे गांव ककराला, पोलड, सोथा, प्रेमपुरा, कवारतन, चक्कु लदाना आदि गांवों के लोगों ने कई बार दूषित पानी को बंद करवाने की मांग कई बार उटाई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
पोलड़ गांव के समाजसेवी जगदीप सिंह, सतीश वर्मा, इंद्र व गांव सोथा के पूर्व सरपंच सतीश कुमार, राज कुमार राणा ने बताया कि ड्रेन में बहुत ही गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। यह दूषित पानी फैक्टरियों का है। इस पानी के कारण लोगों को चर्म रोग हो रहे हैं। उनके गांव ड्रेन के किनारे पर बसे हुए हैं। दूषित पानी की बदबू से रहना मुश्किल है। गांव में इतनी बदबू फैल जाती है कि घरों में लोग खाना तक नहीं खा पाते हैं।
उन्होंने बताया कि इस ड्रेन में पिहोवा, शाहबाद में लगी फैक्ट्रियों का रसायन युक्त पानी डाला जा रहा है। पोलड़ गांव में मां सरस्वती का मंदिर एवं तीर्थ है। अब सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का कार्य भी कर रही है। इसके बाद भी सरस्वती में इतना गंदा पानी डाल कर उसे दूषित किया जा रहा है। पोलड़ से पूर्व सरपंच गगनदीप कौर, पूर्व सरपंच लदाना चक्कू गुरनाम सिंह, पोलड़ से सतीश वर्मा, सुनील कुमार, सोथा से महिंद्र राणा, राजकुमार राणा ने मांग की है कि सरस्वती ड्रेन में रसायनयुक्त दूषित पानी को तुरंत बंद करवाया जाए।