फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raised awareness against drugs through street drama

Kaithal News: नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 26 Nov 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness against drugs through street drama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब, एंटी तंबाकू क्लब व रेड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसे विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में फैल रहे नशे के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन सुदेश प्रभारी यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब व विक्रम प्रभारी रेड क्रॉस क्लब ने किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य राम मेहर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ-साथ समाज पर भी बोझ बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुदेश ने कहा कि भारत को युवा देश माना जाता है। हमें युवाओं को नशे से बचकर युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में प्रयोग करना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र, प्रदीप, दीपक, प्रवीण व राजरानी का योगदान रहा।

चलाया जाए जागरूकता अभियान : एसडीएम

गुहला-चीका। एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एनकोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम कृष्ण कुमार ने की। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाई जाए।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र, स्कूलों, कॉलेज में विशेष अभियान शुरू करके नशे पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के प्रयास किए जाएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार बंसीलाल, खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed