{"_id":"62d9b54346aa5f53546bd3ee","slug":"raining-clouds-water-logging-disaster-kaithal-news-knl1154092195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरस रहे बादल, जलभराव से हो रही आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरस रहे बादल, जलभराव से हो रही आफत
विज्ञापन
27-कैथल। पानी रे पानी.............बारिश के कारण अंबाला रोड पर जलभराव के बीच गुजरते हुए वाहन व महिला।
- फोटो : Kaithal
कैथल। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बादल बरसे। इस बारिश के कारण जिले के गई गांवों और शहरों में पानी भर गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। जिलेभर में महज 12 घंटे में 494 एमएम पानी बरसा। पूरे जिले में औसत बारिश 70.50 एमएम रही। जिले में सबसे अधिक गुहला में 135 और सबसे कम ढांड में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से अभी तक धान को नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सब्जियों की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही हुई बारिश से सीवन क्षेत्र में 40 प्रतिशत तक सब्जियों की फसलें खराब हो गई थी। अब यह आंकड़ा 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सीवन में उगाई गई बेल वाली सब्जियों में खीरा, घीया, तोरी व भिंडी की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। खेतों में जल भराव होने के कारण इनकी जड़े ढीली पड़ गई हैं। प्रगतिशील किसान राजेश रहेजा ने बताया कि अब सब्जियों की अधिकतर फसल खराब हो चुकी है। इससे किसानों को नुकसान है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 26 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है।
उधर, बारिश के बाद तापमान में भी पांच डिग्री तक की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 29.1 व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग से पूर्वानुमान के तहत अभी 26 जुलाई तक रूक-रुक बारिश जारी रहेगा। उधर, शहर में बारिश के बाद माता गेट, कमेटी चौक, पार्क रोड, अंबाला रोड, करनाल रोड, न्यू करनाल रोड, फ्रांसवाला रोड, अमरगढ़ गामड़ी, लघु सचिवालय के बाहर, ढांड रोड सहित पुराना शहर की कई कॉलोनियों में जल भराव से लोग को दिक्कतें हो रही हैं। पिहोवा चौक पर भी लोग परेशानी से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक यह है बारिश का आंकड़ा
जगह बारिश
कैथल 93
कलायत 38
गुहला-चीका 135
सीवन 85
ढांड 28
राजौंद 59
पूंडरी 95
कुल 494