फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rainfall became a disaster, trees fell due to storm

Kaithal News: आफत बनकर बरसी बारिश, आंधी से पेड़ गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rainfall became a disaster, trees fell due to storm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई दिनों की गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की शाम राहत मिली। अचानक धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पूंडरी-ढांड रोड पर पेड़ गिर गया। कई अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरने की खबर है। उधर, मंडियों में पड़ा गेहूं भीगने से किसानों के चेहरे उतर गए।

पिछले सप्ताह बारिश होने से तापमान गिरावट हुई थी। शाम को अचानक मौसम बदल गया। दिन भर जहां तेज धूप रही वहीं शाम को धूलभरी आंधी चली। मौसम बदलाव और तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। बाद में हुई बारिश का लोगों ने भरपूर मजा लिया।
विज्ञापन


किसानों के चेहरों पर परेशानी

कैथल। मंडियों में आसमान तले रखे करीब ढाई लाख गेहूं के बोरे बारिश से प्रभावित हुए हैं। बारिश शुरू होते ही मंडियों में आनन-फानन तिरपाल से गेहूं को ढकने का प्रयास किया गया लेकिन बावजूद इसके काफी गेहूं भीगने की खबर है। गेहूं भीगने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गई। मंडियों में किसान और आढ़ती गेहूं को बचाने के लिए मशक्कत करते दिखे। उधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग रहा अवरुद्ध, लोगों ने खुद हटाया मलबा

पूंडरी। शुक्रवार देर शाम अचानक आई तेज आंधी ने पूंडरी से ढांड जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोगों को खूब परेशानी हुई। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़े कई पेड़ गिर गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद काफी देर तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए स्वयं गिरे हुए पेड़ों को हटाने का प्रयास शुरू किया और कुछ समय बाद रास्ता आंशिक रूप से चालू हो सका। राहगीरों रमेश कुमार, शमशेर सिंह, सुरेश खनौदा व लक्खा फरल ने बताया कि अगर वे खुद न जुटते तो रातभर रास्ता बंद रहता। प्रशासन को ऐसे हालात में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed