फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain is possible for two days, winds will blow

Kaithal News: दो दिन बारिश संभव, चलेंगी हवाएं

Sun, 20 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rain is possible for two days, winds will blow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात तेज आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई। इससे मंडियों में पड़ा किसानों का गेहूं पानी-पानी हो गया था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दो दिनों तक और बारिश की आशंका है। तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात बारिश के बाद शहर की तीनों मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया और बोरियों में पानी समा गया। ऐसे में यह प्रशासन के दावों को धोने वाली बारिश थी। हालांकि तेज आंधी के बाद करीब एक घंटे हुई बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मौसम का बदलाव किसानों के लिए मुसीबत बढ़ा गया। जिन किसानों की फसल अनाज मंडी में पहुंच गई थी या फिर जो फसल कटने वाली थी, उनके चेहरे लटक गए। फसल खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण चलते शनिवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली और आसमान में बादल छाएंगे। 17 अप्रैल के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को आई आंधी और बारिश ने 130 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को तबाह कर दिया। वहीं, खुले में रखा करीब 10 लाख टन गेहूं भी भीग गया था।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद फिर मौसम बदलने की संभावना है। जहां अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की आशंका जताई थी। शुक्रवार को शाम बारिश हो गई। शनिवार को आंधी और बारिश हुई। अभी और दो दिनों तक बारिश की आशंका है। ऐसे में किसानों को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक, चौ. चरण सिंह कृषि विवि के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed