फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain and hailstorm rained on the hard work of farmers

Kaithal News: किसानों की मेहनत पर बरसा पानी और ओलावृष्टि

Tue, 17 Oct 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm rained on the hard work of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सोमवार सुबह से ही अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में सुबह पांच बजे तेज ठंडी हवाएं चली और कुछ देर बाद तेज बारिश होने लगी। कैथल अनाज मंडी सहित शहर में अन्य कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्यिस की गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 30.1 व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 से घटकर 108 दर्ज किया। जिससे बीमार लोगों को थोड़ी राहत मिली। उधर मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीग गया। किसानों व आढ़तियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। कैथल में सात एमएम व पूंडरी में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुबह करीब पांच बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी और सुबह साढ़े नौ बजे तक तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा करीब दो लाख मीट्रिक टन धान बारिश में भीग गया। इससे आढ़तियों व किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मंडी में पहुंचे किसान साहिल चहल, रामकुमार, भजना, पालाराम, रोशन लाल ने बताया कि वह कई दिन पहले मंडी में धान लेकर आए थे, लेकिन मंडी में उठान न होने के कारण धान की खरीद हो पाई। आज उन्हें खरीद होने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह से ही हो रही बारिश में उनका धान भीग गया है। इससे धान में नमी की मात्रा बढ़ गई है। अब उनके धान का दाम कम लगेगा। जो फसल पककर तैयार थी वह खेतों में बिछ गई है। बिछी फसलों में धान का उत्पादन कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा एवं प्रबंधन विभाग के सदर कानूनगो जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैथल तहसील में सात एमएम और पूंडरी में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। शेष गुहला, कलायत, ढांड, सीवन व राजौंद में बूंदाबांदी हुई है।

कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि जिन किसानों की फसल पककर तैयार है। वह अभी कटाई न करवाए। जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वह अभी मंडी में न लेकर आए। जिस खेत में पानी जमा होता है किसान वहां से पानी की निकासी की व्यवस्था करके रखें। ताकि अधिक बारिश हुई तो पानी उतार सकें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार तक प्रदेशभर में बारिश होने की आशंका है।
फरल गांव में बिजली गिरने से लोग सहमे

पूंडरी। गांव फरल में एक मकान के बाहर लगे बिजली के मीटर पर सोमवार को सुबह के लगभग छह बजे बिजली गिरी। इससे काफी समय तक लोग अपने घरों मेंं दुबके रहे। जब लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो राजेंद्र शर्मा व सतपाल राणा के मकान के पास घर से बाहर लगे बिजली का मीटर ध्वस्त पाया। कुछ दिनों पहले गांव फरल में लगभग छह जगहों पर बिजली गिरने से लाखों रुपये के उपकरण जल गए थे। प्रत्यक्षदर्शी जगपाल ने बताया कि सोमवार की सुबह बारिश के साथ बिजली गिरी तो लोग सहम गए। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद

रात को फिर हुई बारिश
कैथल में 15 एमएम, पूंडरी में 09 एमएम, गुहला चीका में 14 एमएम, कलायत में 05 एमएम, सीवन में एक एमएम, राजौंद में दो एमएम व ढांड में बूंदाबांद दर्ज की गई है। रात दस बजे फिर बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed