{"_id":"66318730b1735b9eda0b2454","slug":"railway-foot-over-bridge-hanging-for-three-years-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115071-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन साल से लटका रेलवे फुट ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन साल से लटका रेलवे फुट ओवर ब्रिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। लोकसभा चुनाव के तहत अब नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। चुनावी सरगर्मियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र लोकसभा के अधीन आने वाले कैथल क्षेत्र की भी सांसद बनाने में भागीदारी रहती है। ऐसे में कैथल में भी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रामनगर में बंद किया गया रेलवे फाटक पर रास्ता न बनने का मुद्दा भी पुराना है।
यह मुद्दा केंद्र सरकार तक बात पहुंचा और रेलवे की ओर से अनुमति भी दे दी गई लेकिन इस फाटक पर रास्ता बनाने के तहत रेलवे फुट ओवर ब्रिज बनाने का बजट पास नहीं हो पाया है। ऐसे में यह एक बड़ा मुद्दा बना है और इस परियोजना पर कोई कार्य न होने से स्थानीय लोगों में काफी रोष भी है।
लोगों का कहना है कि यह शहर की एक प्रमुख समस्या बन चुकी है, क्योंकि रेलवे फाटक का रास्ता 25 से अधिक कॉलोनियों को 30 हजार से अधिक लोगों को जोड़ता है और यहां पर करीब 20 हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन
मांग के बावजूद नहीं सिरे चढ़ी बात
रामनगर में रेलवे स्टेशन पर बंद किया गया फाटक यहां के स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। इस फाटक पर केंद्र सरकार के आदेशों पर रेलवे ने रेलवे फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट दिया जाना था, लेकिन यह नहीं दिया गया है। इस कारण यहां पर लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
- डॉ. प्रीतम सिंह, कैथल।
सर्वे होने के बावजूद अधूरी है परियोजना
रामनगर में बंद किए गए रेलवे फाटक पर रास्ता न बनाने के लिए रेलवे की ओर से सर्वे भी किया गया था। रेलवे ने इस सर्वे को पास भी कर दिया था लेकिन अफसोस की बात है कि रेलवे की ओर से अनुमति देने के बावजूद इस पर बात आगे नहीं बढ़ पाई है। ऐसे में रास्ते की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। उनकी सरकार से मांग है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इस परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
- दर्शन सैनी, राम नगर, कैथल।
वर्जन-
कुछ समय पहले ही रेलवे की ओर से रामनगर में रेलवे फाटक पर रास्ता बनाने की प्रक्रिया के तहत रेलवे फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। यह सर्वे पास भी कर दिया गया था। अब इसमें राज्य सरकार की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये की राशि देनी है। यदि राशि स्वीकृत होगी तो इसका निर्माण हो पाएगा।
- जेके अरोड़ा, सीनियर इंजनीनियर, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन, उत्तर रेलवे।