{"_id":"6920cf983b52b9271b0af08b","slug":"railway-employee-who-came-to-participate-in-inter-divisional-dance-competition-was-beaten-up-kaithal-news-c-36-1-amb1001-153464-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंतरमंडलीय नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए रेल कर्मचारी के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंतरमंडलीय नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए रेल कर्मचारी के साथ मारपीट
Sat, 22 Nov 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे की अंतरमंडलीय नृत्य प्रतियोगिता में हिमाचल के सालोगड़ा रेलवे स्टेशन से हिस्सा लेने आए प्वाइंटमैन विकास के साथ मारपीट हो गई। जब विकास उपचार के लिए अंबाला कैंट के रेलवे अस्पताल में पहुंचा तो यहां भी 10 से 15 हमलावरों ने उस पर पुन: हमला कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने मामले की सूचना आरपीएफ सहित पड़ाव थाना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विकास का उपचार सिटी के हीलिंग टच अस्पताल में चल रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान हुआ था विवाद
14 नवंंबर को छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान विकास भी नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचा था। लेकिन यहां उसका विवाद हो गया। इसके बाद यहां बात हाथापाई तक पहुंच गई। यहां से विकास जब रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंंचा तो अस्पताल में भी कुछ लोग हथियार लेकर पहुंच गए और विकास पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विकास ने बताया कि उसके शरीर पर काफी घाव हैं, उसका हाथ भी टूट गया है और वह अभी भी हीलिंग टच अस्पताल में उपचाराधीन है। हमला करने वाले युवकों को सामने आने पर वह पहचान लेगा।
रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए आए एक कर्मचारी से मारपीट की शिकायत मिली थी। इस संबंध में घायल कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- धर्मवीर सिंह, प्रभारी पड़ाव थाना, अंबाला।