फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raids conducted in Punjab in search of accused

आरोपियों की तलाश में पंजाब में मारे छापे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted in Punjab in search of accused
कैथल। डेरा लूट मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश के लिए रविवार को पंजाब में छापामार कार्रवाई कर रही है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि डेरों पर लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। अब तक पुलिस आरोपी से पुलिस की वर्दी, वारदात में प्रयोग डंडे व नकदी बरामद कर चुकी है। अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कैथल में आरोपियों ने कठवाड, बाबा लदाना, डंडौता, सौंथा व नौच गांव के डेरों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी जिला पटियाला के भादसों निवासी करोड़ा राम, नसीब व लाडी व अंबाला के शहजादपुर निवासी मंगा, सावर व विनोद उर्फ मनोज को बीते बुधवार को सीआईए वन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी वारदात से तीन-चार दिन पहले डेरों में घूम कर तलाशी लेते थे। वहां रहने वाले व आने जाने वाले लोगों को देख कर रेकी करते थे। इसके बाद आरोपी रात को साधु - संतों को बंधक बनाकर 12 से 3 बजे के बीच लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने यमुनानगर, अंबाला, करनाल जींद व पंजाब के बरनाला, पटियाला, लुधियाना व हिमाचल प्रदेश के गांव के डेरों में लगभग 20 वारदातों को अंजाम दिया है। सभी आरोपी पांच दिन के रिमांड बाद 13 सितंबर को न्यायालय में पेश किए जाएंगे। सीआईए-1 पुलिस व्यापक पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed