फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raid on giving medecine for birth of baby boy

बेटा होने की दवा देने पर छापामारी

Sun, 28 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल Updated Sun, 28 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटा होने की दवा देने पर गांव सेरहधा और बीरबांगड़ा में प्रशासनिक टीम ने छापामारी की। टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों जगह आरएमपी डॉक्टर भाग गए। जबकि एक क्लीनिक से सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेरहधा में शनिवार रात और गांव बीरबांगड़ा में रविवार दोपहर को छापामारी की गई। पुलिस ने दोनों ही आरएमपी डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार डीसी केएम पांडुरंग को शिकायत मिली थी कि गांव सेरहधा में एक आरएमपी डॉक्टर बेटा होने की दवा देता है। सूचना के बाद डीसी ने एसडीएम को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कार्रवाई के आदेश दिए। यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि गांव सेरहधा पहुंचने तक भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नहीं पता था कि करना क्या है। सेरहधा में मलिक क्लीनिक पर एक आशा वर्कर को दवा लेने के लिए भेजा गया। आरएमपी के सहायक से महिला ने बेटा होने की दवा मांगी तो उसे इंजेक्शन दे दिया गया। इशारा मिलते ही एसडीएम के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापामारी कर मौके से आवश्यक सामग्री को जब्त कर लिया। साथ ही राजौंद थाना पुलिस ने सहायक संजू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तेजबीर सिंह मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम के अलावा डॉक्टर अनिल अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर सुनील दहिया व डॉक्टर सचिन माडले शामिल थे। इसी प्रकार रविवार को मिली सूचना के बाद गांव बीरबांगड़ा में एक आरएमपी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापामारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें पहले एक महिला को दवा लेने के लिए भेजा गया। जिसे दो पुड़िया देकर आरएमपी डॉक्टर विजेंद्र कुमार छापे की भनक लगते ही अपना क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। विभाग की टीम में शामिल डॉ. बीबी कक्कड़, सुनील दहिया, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार ने मौके से दो पुड़िया बरामद करते हुए उसके क्लीनिक को सील कर दिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना राजौंद प्रभारी सुभाष श्योकंद ने बताया कि पुलिस ने सेरहधा में मलिक क्लिनिक संचालक तेजबीर व संजू के खिलाफ केस दर्ज कर संजू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीरबांगड़ा के मामले में अभी कार्रवाई की जा रही है।

जारी रहेगी कार्रवाई
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि कई जगह से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि कुछ लोग भ्रमित कर प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं। ऐसी दवाएं बिना डॉक्टर की अनुमति के नहीं बेची जा सकती। जिस कारण गांव सेरहधा एवं बीरबांगड़ा में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दो पहले पकड़े जा चुके हैं
इससे पहले विभाग की टीम ने कैथल की अमरगढ़ गामड़ी से एक डॉक्टर को ऐसे ही बेटा होने की दवा देते हुए गिरफ्तार किया था। जबकि गुहला से एक केमिस्ट को गर्भपात किट बेचते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed