{"_id":"5f6f7f968ebc3e9be55baba6","slug":"raid-kaithal-news-knl45519994","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराना रोड स्थित एक अचार फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराना रोड स्थित एक अचार फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
विज्ञापन
raid
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खुराना रोड स्थित एक आचार की फैक्टरी में शनिवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। जहां 160 ड्रमों और टंकियों में भारी मात्रा में गला-सड़ा व बदबूदार अचार पाया गया। अचार इतना सड़ चुका था कि कई ड्रमों में तो कीड़े पड़े थे और कइयों में फफूंद जमा थी। टीम ने अचार व अन्य सामान के सैंपल लिए, ताकि इनकी जांच करवा कर रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही टीम ने फैक्टरी सील भी कर दी।
320 क्विंटल गला-सड़ा और बदबूदार आचार
छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 320 क्विंटल गला-सड़ा और बदबूदार अचार पाया गया। 160 ड्रम सड़े आचार से भरे पाए गए। इनमें से प्रत्येक में करीब दो-दो क्विंटल मिर्च, आम, नींबू, गाजर व आंवला अचार तैयार करने के लिए भरे थे, जो बुरी तरह से सड़े हुए थे। उन पर बोरियां व प्लास्टिक के कट्टे ढककर ऊपर ईंटें रखी हुई थी।
अचार के साथ तैयार किया जा रहा था अन्य सामान- इस फैक्टरी में आचार के साथ-साथ अन्य प्रकार के कई उत्पाद भी तैयार किए जा रहे थे। इनमें मुरब्बा, रूह अफ्जा और सॉस जैसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने अचार के सैंपल भर लिए, जिनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट ने आने तक की फैक्टरी सील- फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजीव ने बताया कि सैंपल भरे गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 15 से 20 दिन का समय लगेगा। तब तक फैक्टरी को सील कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत काफी समय से मिल रही थी। अधिकारियों ने काफी ऐसी चीजें यहां देखी जो प्रदूषित हैं और खाने लायक नहीं हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा
डीएसपी सीएम फ्लाइंग रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी में खराब आचार बेचा जा रहा है, जो खाने के लायक नहीं। यहां आकर देखा तो अचार में कीड़े चल रहे थे, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये फैमिली फूड के नाम से आचार मार्का लगाकर बेचते थे। आगामी कार्रवाई सैंपल रिपोर्ट के बाद होगी। फिलहाल हर प्रोडक्ट के चार-चार सैंपल लिए गए हैं।
फैक्टरी के मालिक बोले- हवा लगने के कारण खराब होता है कच्चा माल-
फैक्टरी के मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि खराब आचार नहीं है। जो ड्रम हैं, वे कच्चे माल से भरे गए हैं। ऊपर से हवा लगने के कारण कुछ माल खराब हो जाता है, जिसे वे बाहर फेंक देते हैं। ड्रमों पर ढकी बोरियों और उनके ऊपर रखी ईंटों के बारे में उन्होंने कहा कि आचार को तैयार करने से पहले दबाना पड़ता है, ताकि हवा न लगे। अगर हवा लग जाए तो यह खराब हो जाता है। इसीलिए खराब नहीं है। बल्कि सही तरीके से आचार बनाया जाता है।
मामले में अचार फैक्टरी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज-सिटी एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मामले में फैक्टरी के मालिक सुरेश कुमार के खिलाफ सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर कंवर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा धारा 272, 273 व 420 के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।