फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Quit addiction and join sports and healthy life: Shamsher

नशा छोड़ खेल और स्वस्थ जीवन से जुड़ें : शमशेर

Fri, 12 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Quit addiction and join sports and healthy life: Shamsher
नगर पार्षद शमशेर फौजी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में जिला स्तरीय एड्स एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर सिंह मलिक, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने की। बतौर मुख्य अतिथि पार्षद शमशेर फौजी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे को छोड़ खेलों और स्वस्थ जीवन से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में एक नया प्रकार का नशा पांव पसार रहा है, जो मोबाइल और सोशल मीडिया के गलत उपयोग से जुड़ा है। उन्होंने चेताया कि सोशल मीडिया के अनुचित प्रयोग से युवा गलत संगतियों में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। कई बार 18 से 20 साल की उम्र पार करने से पहले ही जीवन की अनमोल डोर टूट जाती है।
विज्ञापन


फौजी ने कहा कि आजकल परिवार छोटे हैं और अक्सर एक ही बच्चा होता है। यदि वह बच्चा गलत संगत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर दे, तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे प्रतिदिन सुबह उठकर व्यायाम, खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, ताकि नशे और गलत संगत से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कृष्ण शर्मा, रिटायर्ड, एवं सोनिया, सिविल हॉस्पिटल कैथल, की ओर से एचआईवी/एड्स विशेषज्ञ आईसीटीसी सेल तथा डॉ. प्रीति, मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ ने छात्रों को टोल-फ्री नंबर और विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों की जानकारी दी।


प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

कार्यक्रम के दौरान एड्स और नशीले पदार्थों पर पेंटिंग प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतीश सैनी (वर्ग अनुदेशक), नरोत्तम, पवन कुमार, सुनील, उमेश धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed