फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Questions raised on project worth crores

Kaithal News: करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on project worth crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर में 15 करोड़ 83 लाख 77 हजार रुपये की एसटीपी से अमीन ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने की परियोजना के निर्माण कार्य में जन स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी की अनियमितताएं सामने आई हैं। निर्माण के दौरान ही एसटीपी परिसर में नव निर्मित टैंक में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। इसके साथ ही निर्माण विभिन्न स्थानों से धंस गया है।

शीर्ष अधिकारियों व सरकार की जांच एजेंसियों की नजर इस पर न पड़े इसके लिए आनन-फानन में धंसे व दरारें हुए निर्माण पर लीपापोती कर डाली। जगह-जगह लगे पैबंदों ने इसकी पोल खोल दी है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि निर्माण के लंबे समय बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी निगरानी विंग द्वारा टैंक निर्माण के दौरान भरे गए सैंपलों की पास-फेल स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह टैंक से लेकर अमीन ड्रेन तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का जो कार्य जारी है उसका स्तर न करने के आरोप भी लोग लगा रहे हैं। जिस प्रकार मुख्य टैंक की स्थिति बनी है उसके चलते उपचारित जल का अमीन ड्रेन तक पहुंचने की बजाय टैंक व आसपास के इलाके में रिसाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आसपास के कृषि और दूसरी सरकारी-निजी संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है। सरकार ने पारदर्शिता को लेकर निर्माण परियोजनाओं से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी आम जन को मुहैया करवाने के लिए विवरण बोर्ड चस्पा करने के आदेश हैं, लेकिन न तो योजना के ब्यौरे को लेकर कोई सूचना बोर्ड स्थापित किया गया है और न ही जिम्मेदारी अधिकारी व जांच एजेंसी विंग का संपर्क नंबर-नाम का कहीं उल्लेख है। इसके साथ ही निगरानी और पारदर्शिता को लेकर जो नियम सरकार द्वारा तय हैं उनकी पालना सुनिश्चित नहीं हो रही। निगरानी के लिए केवल निर्माण एजेंसी का सुपरवाइजर ही मौका स्थल पर मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed