{"_id":"5f5a6d338ebc3e446d5bb74f","slug":"quarantine-center-kaithal-news-knl43778960","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतली पीली दाल व जली-कच्ची रोटियों से कैसे होगा कोरोना से मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतली पीली दाल व जली-कच्ची रोटियों से कैसे होगा कोरोना से मुकाबला
विज्ञापन
quarantine center
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत के गांव पिंजूपुरा के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को खाना मानकों के अनुरूप नहीं है। यह बात क्वारंटीन सेंटर के मरीजों ने वीडियो भेजकर बताई और इसमें सुधार की मांग की। भेजी गई वीडियो को देखकर सीएमओ ने भी स्वीकार किया है कि यदि वीडियो में दिख रहा खाना दिया जा रहा है तो यह मानकों के अनुरूप नहीं है। इस संबंध में कलायत नगर पालिका को लिखकर खाने की गुणवत्ता के बारे में सुधार के लिए कहा जाएगा।
देख ल्यो भाई:-21 सेकेंड के वीडियो में क्वारंटीन सेंटर में पहुंचा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति खाना दिखाते हुए कह रहा है कि...या दाल रोटी ए जी, पिंजूपुरा में हम जो कोरोना के पॉजिटिव मरीज हैं। या दाल रोटी दे रहे हैं, देखो इसमें कह रहे हैं कि बहुत फैसिलिटी है। हम यहीं पर हैं..मैं ...गांव से हूं।
वीडियो में जो खाना दिख रहा है, उसमें थर्माकोल की प्लेट में पतली पीली दाल, जली-कच्ची रोटियां दिख रही हैं। जो एक अखबार पर रखी हुई हैं। इसके अलावा प्लास्टिक की बोतल में पानी का गिलास दिख रहा है। फोन करने पर इन लोगों ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में बच्चे भी हैं। उनके लिए दूध तो दूर अन्य कोई भी खाने की वस्तु नहीं दी जा रही। ऐसे में बच्चे कैसे पूरा दिन इस दाल-रोटी के सहारे रहें। इन लोगों ने कहा कि उन्हें या तो ठीक खाना दिया जाए, या फिर अपने घर भेज दिया जाए।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा-वीडियो में दिख रहा खाना नहीं है गुणवत्तापूर्वक: वीडियो देखने के बाद सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने कहा कि यदि वीडियो में दिख रहा खाना दिया जा रहा है तो यह मानकों के अनुरूप नहीं है। खाना देने की जिम्मेवारी कलायत नगर पालिका की है। इस संबंध में शुक्रवार को ही नगर पालिका कलायत को लिखा जाएगा कि खाने की गुणवत्ता सुधारी जाए। खाने के लिए कोई विशेष मीनू के निर्देश तो नहीं हैं। लेकिन यह जरूर है कि घर जैसा सामान्य खाना दिया जाए। ताकि मरीज स्वस्थ रहे।
खाना कहां से आ रहा है, अधिकारियों को स्पष्ट नहीं?-चेयरपर्सन प्रतिनिधि शैलेंद्र राणा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पिंजूपुरा आईटीआई में खाना कौन दे रहा है। नगर पालिका कलायत की ओर से खाना नहीं दिया जा रहा। वहीं कलायत में चिकित्सक डा. कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले खाना पंचायत द्वारा दिया जा रहा था। अब किसी सामाजिक संस्था द्वारा दिया जा रहा है।
कोरोना मरीजों के खाने को लेकर जिम्मेवारी किसकी?: पिंजूपुरा आईटीआई क्वारंटीन सेंटर में खाना कौन दे रहा है। अधिकारियों को यह स्पष्ट ही नहीं है। सबसे पहले सीएमओ कैथल ने नगर पालिका कलायत द्वारा देने की बात कही। नगर पालिका कलायत ने इंकार कर दिया। इसके बाद एसएमओ बलविंद्र गर्ग ने कलायत सिविल प्रशासन द्वारा खाना दिए जाने की बात कही। जिस पर कलायत एसडीएम का चार्ज संभाल रहे कैथल एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि बीडीपीओ कलायत व तहसीलदार कलायत की जिम्मेवारी है। बाद में पता चला कि बीडीपीओ राजौंद के पास कलायत का प्रभार है। साथ ही तहसील कार्यालय कोरोना पॉजिटिव आने के कारण सील हो चुका है। अब यह खाना कौन दे रहा है? खाने की गुणवत्ता की जिम्मेवारी किसकी है? यह बड़ा प्रश्र है।