{"_id":"67f2d8449167db69970df641","slug":"punjabi-seva-sadan-distributed-ration-kaithal-news-c-18-1-knl1004-618689-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन
Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा। बैठक की शुरुआत श्री राम नवमी की बधाई व शुभकामना से हुई। संस्था के वरिष्ठ सदस्य अनिल आहूजा, मनोहर लाल आहूजा व विनोद खंडूजा ने राशन सेवा में सहयोग राशि दी। प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि हर माह की तरह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था की ओर से राशन वितरित किया गया, जो हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है। संस्था जहां गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है। वहीं, सदन परिसर में बने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर संस्थान में हर तरह के कोर्स मुफ्त करवा समाज सेवा का कार्य भी कर रही है। संवाद