{"_id":"5890d4e14f1c1b0b13e8134f","slug":"punjab-deputy-cm-reached-guhala-chika-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के उपमुख्यमंत्री पहुंचे डेरा रूहानी सत्संग खरकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के उपमुख्यमंत्री पहुंचे डेरा रूहानी सत्संग खरकां
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख से लिया आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल गुहला के गांव खरकां पहुंचे। वहां स्थित डेरा रुहानी सत्संग में डेरा प्रमुख बाबा जीता राम से आशीर्वाद लिया। अनाज मंडी रामथली में बनाए गए हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लगभग दो बजे लैंड किया और उसके बाद वे कार से लगभग तीन किलोमीटर दूर डेरे में पहुंचे। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने डेरा प्रमुख से कुछ देर बात की और उसके बाद उनसे आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए। गौरतलब है कि गांव खरकां में तीन से चार डेरे बताए जाते हैं।
इन डेरे से बाजीगर बिरादरी के साथ-साथ अन्य बिरादरी के भी हजारों लोग जुड़े हुए है। पंजाब में बाजीगर बिरादरी के लाखों वोट बताए जाते हैं, जो किसी भी सीट पर हार जीत पर प्रभाव डालते हैं। उन्हीं वोटों में सेंध लगने के मकसद से शायद मंगलवार को पंजाब के उपमुख्यमंत्री ने खरकां स्थित डेरे के प्रमुख से मिल आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस अवसर पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में लगातार तीसरी बार अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उनके विरोधी चाहे जितना भ्रामक प्रचार करे लेकिन प्रदेश की जनता करवाए गए विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। उपमुख्यमंत्री के खरकां पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश पिंटू, पार्षद पवन शर्मा, पार्षद राजेश ठाकुर, बलकार सिंह, एडवोकेट वेद बाल्मीकि, लाडी शर्मा, दीदार सिंह, जगत सिंह, नरेश गोड़ ने जोरदार स्वागत किया।