{"_id":"687e91d272be98541f06673c","slug":"pundri-received-the-gift-of-development-work-worth-crores-kaithal-news-c-18-1-knl1004-697826-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को पूंडरी हलके के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी से हुई, जहां करीब 9.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली साइंस लैब और 14 लाख रुपये की लागत से 11 कमरों की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके बाद उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में दो कमरे, एक शेड, हाल और रसोई घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी अनुमानित लागत 99 लाख रुपये है। वहीं, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में 8.47 लाख रुपये की लागत से बने तीन कमरों की पीसीबी लैब और दो महिला शौचालयों का उद्घाटन किया गया।
इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड में विधायक ने 6 लाख रुपये की लागत से दो शौचालयों तथा 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विधायक जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तीन गुना रफ्तार से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सरकार की प्राथमिकता में हैं। स्कूलों में साइंस लैब और नए कमरों का निर्माण इसी दिशा में कदम है।
जन समस्याएं सुनीं
दोपहर बाद विधायक सतपाल जांबा ने अपने कार्यालय में आमजन की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पूंडरी के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। भविष्य में भी क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।