फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public representatives will brainstorm on the development of the city

Kaithal News: शहर के विकास पर मंथन करेंगे जनप्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Public representatives will brainstorm on the development of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नगर परिषद परिसर में वीरवार को होने वाली सदन की बैठक में शहर के विकास कार्याें के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में मुख्य रूप से नक्शानवीस लगाने और शहर की बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए सर्वे करवाने की कार्य निजी कंपनी को देने का फैसले पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

गौरतलब है कि इस समय नगर परिषद की तकनीकी शाखाओं की तरफ से विकास कार्याें के तहत बनाएं जा रहे भवन का डिजाइन बनाने के लिए कोई भी नक्शानवीस नहीं है। इस कारण इस समय नगर परिषद को निजी नक्शानवीसों से नक्शे बनवाने पड़ते हैं। ऐसे में नगर परिषद द्वारा बैठक के बाद नक्शानवीस रखे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


सदन की बैठक में कॉलोनियों के साथ ही बेसहारा पशुओं का मुद्दा भी उठाया जाएगा। दरअसल, सड़कों पर बेसहारा पशुओं से इस समय लोग काफी परेशान हैं। इस बैठक में गोशालाओं को अनुदान और जींद रोड पर नई बन रही गोशाला में विकास राशि का प्रस्ताव डाला जाएगा। इस गोशाला में विकास कार्य के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। जबकि शहर की अन्य गोशालाओं में गोवंश के लिए मांग के मुताबिक अनुदान देने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की सदन की बैठक में सबसे ज्वलंत मुद्दा शहर की बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने का भी रहेगा। क्योंकि इस बैठक में हाल ही में वैध हुई 20 कॉलोनियों में विकास कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट में यह तय होगा कि वैध हुई कॉलोनियों में कितने करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य होंगे। वहीं, बची हुई 13 कॉलोनियों को भी वैध करने के लिए सर्वे की अनुमति हाउस की तरफ से दी जाएगी।

सदन की बैठक में रखे जाएंगे ये मुद्दे

पिछली बैठक की पुष्टि करने के संबंध में चर्चा।


सरकार की हिदायतों के अनुसार तकनीकी व अन्य शाखाओं के लिए नक्शानवीस लगाने के लिए।


सरकार के आदेशों के तहत शहर की बची हुई अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने के लिए सर्वे पर।


नगर परिषद द्वारा बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के बारे में विचार-विमर्श।


बेसहारा पशुओं को आश्रय देने वाली गोशालाओं को अनुदान देने के संबंध में।


स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वॉल पेंटिंग और स्लोगन लिखवाने पर चर्चा।


प्रधान की अनुमति के तहत शहर के अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श।
करीब दो महीने के बाद वीरवार को नगर परिषद की बैठक होगी। इसमें अवैध कॉलोनियों को वैध करने, गोशालाओं को अनुदान, सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के समाधान और शहर के अन्य कई विकास कार्याें पर पार्षदों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article