फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public outreach campaign intensified for Abhay Chautala's public meeting in Siwan.Public outreach campaign intensified for Abhay Chautala's public meeting in Siwan.

Kaithal News: अभय चौटाला की सीवन में होने वाली जनसभा के लिए जनसंपर्क अभियान किया तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Public outreach campaign intensified for Abhay Chautala's public meeting in Siwan.Public outreach campaign intensified for Abhay Chautala's public meeting in Siwan.
गांव टटियाना में जनसभा का न्योता देते हुए बलकार बल्लू व अन्य। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला की 12 अगस्त को सीवन में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए हलके में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। हलका प्रधान बलकार सिंह बल्लू ने आज पूर्व हलका प्रधान भूपेंद्र जैलदार, किसान सैल के हलका प्रधान बलजिंद्र सिंह सिधू, पूर्व सरपंच उजागर सिंह, प्रेम अरनौली, जसविंद्र भूंसला, लाली टटियाना के साथ गांव दाबा, चाबा, शादीपुर, अजीमगढ़, सरोला, खंबेड़ा, खुशहाल माजरा आदि का दौरान कर लोगों को सीवन में होने वाली जनसभा का निमंत्रण दिया। बलकार बल्लू ने कहा कि सीवन जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी हाईकमान ने जन नायक ताऊ देवी लाल की 113वीं जयंती 27 सितंबर को नूंह में मनाने का फैसला किया है। सीवन की जनसभा के दौरान पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला लोगों को नूंह रैली में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। बल्लू ने कहा कि सीवन में होने वाली जनसभा के लिए निरंतर हलके का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस मौके पर चरणजीत रोडा, उदय भूंसला, हरि सिंह गुज्जर, महेंद्र मास्टर, रत्न भागल, पूर्व सरपंच दलबीर मैंगड़ा, अमरीक मैंगड़ा और अजैब सिंह भी मौजूद रहे।

गांव टटियाना में जनसभा का न्योता देते हुए बलकार बल्लू व अन्य। विज्ञप्ति

गांव टटियाना में जनसभा का न्योता देते हुए बलकार बल्लू व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed