फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PTM was held with Ramlila staged in schools

Kaithal News: स्कूलों में रामलीला मंचन के साथ हुई पीटीएम

Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
PTM was held with Ramlila staged in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिलेभर के राजकीय स्कूलों में सोमवार को रामलीला मंचन के साथ अध्यापक-अभिभावक बैठक हुई। इस मौके पर बच्चों ने रामलीला का मंचन कर सबका मन मोह लिया। बाद में अध्यापक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) में बच्चों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसमें बच्चों की पढ़ाई सुधारने के लिए शिक्षकों ने अभिभावकों को सुझाव दिए।

सोमवार को मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी मिडिल स्कूलों में यह कार्यक्रम करवाया। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नजदीक सरकारी अस्पताल में बच्चों ने रामलीला का मंचन किया गया। इसमें लंका दहन के दृश्य को बच्चों ने बड़ी रोचकता के साथ प्रस्तुत किया। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा में कहा कि रामलीला के मंचन का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में समझ विकसित करना है। इससे बच्चे समझ कर छोटे-छोटे वाक्य को बोलकर उसका वर्णन करने में सक्षम हो सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नजदीक सरकारी अस्पताल में मेगा अभिभावक अध्यापक बैठक का आयोजन किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों ने टीएलएम शिक्षण सामग्री, कक्षा कक्ष पेंटिंग, स्मार्ट कक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया और स्कूल की सफाई व्यवस्था को भी जांचा। इसी कड़ी में गांव खेड़ी गुलाम अली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी पीटीएम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed