{"_id":"670d948228d2db5128088b14","slug":"protested-against-sse-kaithal-news-c-18-1-knl1004-499095-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसएसई के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसएसई के खिलाफ किया प्रदर्शन
Tue, 15 Oct 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नाॅर्दन रेलवे मैंस यूनियन जाखल ब्रांच के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने रिश्वत मामले में सोमवार को एसएसई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता ब्रांच सेक्रेटरी कामरेड पंकज नैन की।
इस मौके पर नाराज कर्मचारियों ने कहा कि चार अक्तूबर 2024 को रेलवे के ओएस अनिल कुमार को सीबीआई चंडीगढ़ ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें अनिल पर एक ट्रैकमैन साथी से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
बताया कि इस मामले में अकेला अनिल ही नहीं, बल्कि कैथल के एसएसई भी शामिल है। आरोप लगा कहा कि कैथल के एसएसई और ओएस अनिल, ये दोनों ही यूआरएमयू के पदाधिकारी हैं। कर्मचारियों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से कैथल के एसएसई के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शाखा के प्रधान रणधीर नैन, पूर्व अध्यक्ष कामरेड सत्यवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक एनके शर्मा सहित अन्य रेलवे कर्मी मौजूद थे। प्रदर्शन के कार्यक्रम के अंत में एडीईएन से बात की और कार्यक्रम की समाप्ति की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी।
यह है पूरा मामला
गत चार अक्तूबर को चंडीगढ़ सीबीआई ने कैथल में कार्यरत एक ओएस अनिल कुमार को चतुर्थ श्रेणी के कर्मी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में चतुर्थ श्रेणी के कर्मी ने उस पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। सीबीआई चंडीगढ़ को दी गई शिकायत में जय सिंह पुरा गांव निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मी अजय कुमार ने बताया था कि वह कैथल रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मी के रूप में ट्रैक मैन है। उसकी 24 से 30 सितंबर तक एक ट्रेनिंग लगी थी। वह पारिवारिक कारणों के चलते इस ट्रेनिंग में नहीं जा सकता था, जबकि ड्यूटी पर आ सकता था। इसके बाद वे 25 और 26 सितंबर को ड्यूटी पर आया परंतु आरोपी अनिल कुमार ने उसकी हाजिरी दोनों दिन ही नहीं लगाई थी। उससे आठ हजार रुपये की रिश्वत भी ली थी।