{"_id":"5f8737bb8ebc3e9be74e3fdf","slug":"protest-kaithal-news-knl475573135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ताला लगाकर की सतबीर गोयत के तबादले को रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ताला लगाकर की सतबीर गोयत के तबादले को रद्द करने की मांग
विज्ञापन
protest
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड सीवन के गांव मलिकपुर में अध्यापक के तबादले को लेकर बुधवार को एक बार फिर से गांव के लोगों ने स्कूल को ताला लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि स्कूल के अध्यापक सतबीर गोयत के तबादले को रद्द किया जाए और उन्हें इसी स्कूल में दोबारा से नियुक्त किया जाए।
सुबह से ही ग्रामीणों ने अध्यापकों को स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया। कुलदीप, मिंदा, सिन्दा, सतीश, गगनदीप, बलकार व रामपाल व अन्य ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने अध्यापक की झूठी शिकायत की है। केवल राजनीतिक कारणों के चलते यह तबादला किया गया है। तालाबंदी करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अध्यापक का तबादला रद्द नहीं किया जाता है तब तक वह स्कूल को ताला लगा कर रखेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे।
स्कूल में ताला लगाने की सूचना पर 12 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुदर्शन शर्मा व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, नायब तहसीलदार सीवन विरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी सीवन शिव कुमार गांव मलिकपुर में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह ग्रामीणों की मांग को विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा देंगे और विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया।