फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

एबीवीपी ने मांगों को लेकर आरकेएसडी कॉलेज प्राचार्य का सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest
सोमवार को आरकेएसडी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद मांगों का ज्ञापन शिक्षा मंत्री के नाम आरकेएसडी कॉलेज प्राचार्य डा. संजय गोयल को सौंपा। जिला संयोजक शंकर सिंह ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जो छात्र हितों के साथ साथ समाज हित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में दाखिले के समय सरकार, द्वारा फीस वृद्धि कर दी थी, इस फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया व सरकार ने फीस वृद्धि वापस लेने का निर्णय किया, परंतु अभी तक बहुत से संस्थानों ने फीस वापस नहीं दी है। उन्होंने प्राचार्य को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले वर्ष बढ़ाई गई फीस का बकाया शुल्क विद्यार्थियों को वापस दिया जाए, जिन संस्थानों ने फीस वापस नहीं की उन को तुरंत फीस वापस करने का आदेश दिया जाएं, आगामी अकादमिक सत्र में जिन सुविधाओं का उपयोग छात्र नहीं कर रहे है, उनके लिए शुल्क बिल्कुल नहीं लिया जाना चाहिए, प्रदेश के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा से संबंधित समस्याओं को दूर किया जाए व पर्याप्त समय देकर परीक्षा की जानकारी दी जाए। अगर परीक्षा ऑनलाइन होती है पहले मॉक टेस्ट आयोजित किया जाए, शैक्षणिक संस्थानों मे पढऩे वाले छात्रों लॉकडाउन के कारण घर चले गए थे, उनके छात्रावास, मेस, शुल्क वापिस दिए जाए, जो विद्यार्थी कंटनेमेंट जोन रेड़ से आएगा। उनके लिए अलग से व्यवस्था कर उसी दिन परीक्षा ली जाए, विद्यार्थी को परीक्षा देने के लिए अपने गृह जिले से दूर ना जाना पड़े प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्र बनाये जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक शंकर सिंह, मीडिया प्रभारी हर्ष गोयल, अंकुश, अंबेडकर कॉलेज के संयोजक सचिन, अभिषेक, अंशुल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिक व प्रेरित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed