फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against the agreement to purchase crops from America, farmers burn copies

Kaithal News: अमेरिका से फसल खरीद के समझौते का विरोध, किसानों ने प्रतियां जलाई

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Protest against the agreement to purchase crops from America, farmers burn copies
कैथल। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की कार्यकारिणी की ओर से तितरम मोड़ पर दीन बंधु सर छोटूराम सामुदायिक केंद्र में बैठक की गई। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ फसल खरीद को लेकर किए गए समझौते का विरोध किया और नारेबाजी की। रोष स्वरूप सरकार के आदेशों की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह तितरम व होशियार गिल ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में ज्यादा जमीन वाले किसान हैं। उनको किसानों को 60 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक फसल बिक्री पर सब्सिडी मिलती है। भारत में किसानों के पास जमीन कम हैं। ऐसे में उनको 13 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। अगर ऐसे में बाहर से फसल की खरीद होगी तो देश के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मक्का और गेहूं जैसी फसलों का किसानों को कोई उचित दाम नहीं मिलेगा। बाहर से खरीद किए जाने वाले उत्पादों की क्वालिटी पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता। किसानों ने एक स्वर में मांग की कि इस डील को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को दिल्ली में इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed