फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against giving unlimited private bus permits

Kaithal News: असीमित प्राइवेट बस परमिट देने पर विरोध

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest against giving unlimited private bus permits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में असीमित प्राइवेट बस परमिट देने के निर्णय के विरोध में कैथल डिपो के सांझा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही सरकार के निर्णय पर सवाल उठाया।

हरियाणा राज्य परिवहन कैथल डिपो के सांझा मोर्चा के प्रधान महावीर संधु, अमित कुंडू, शमशेर कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि भाजपा और जजपा सरकार ने सभी जिलों में 265 मार्गों पर असीमित प्राइवेट बस परमिट देने का निर्णय लिया है। सांझा मोर्चा ने इस पॉलिसी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
विज्ञापन


सांझा मोर्चा राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार कैथल डिपो के बस स्टैंड परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश की जनता व छात्र-छात्राओं को बताया कि सरकार आपकी सस्ती व सुरक्षित सरकारी परिवहन सेवा को निजी हाथों में देकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नीतियों की निंदा करते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व और वर्तमान सरकार ने प्राइवेट बस परमिट दिए थे। प्राइवेट बस परमिट धारक आम जनता को अच्छी सुविधा ने देकर जनता को परेशान कर रहे और प्रदेश की आम जनता भी पक्का व स्थायी रोजगार चाहती है। इसलिए सुबह से आमजन महिला, पुरुष, छात्र और छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से इस पॉलिसी के तहत प्राइवेट बस परमिट दिए गए तो छात्र छात्राओं व आम जनता को जो सुविधाएं सरकारी बसों में मिल रही हैं, उन सुविधाओं से भविष्य में वंचित रहना पड़ेगा।

सांझा मोर्चा राज्य के नेता कृष्ण किछाना व अमित कुमार ने कहा कि जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करके जनसंख्या अनुसार सभी जिलों में सरकारी बसों में बढ़ोतरी की जाए। इससे हजारों


बेरोजगार युवकों को पक्का रोजगार मिलेगा और सरकार के राजस्व की भी

बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर बलवान कुंडू, दिलबाग खरक, रामनिवास, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, जयभगवान, गुरदयाल, सतीश कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार व संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed