{"_id":"6a0f631f75c160c3ee0471ef","slug":"protest-against-construction-of-road-using-paver-blocks-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149715-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेवर ब्लॉक से सड़क बनाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेवर ब्लॉक से सड़क बनाने के विरोध में प्रदर्शन
Fri, 22 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर निर्माणाधीन सड़क को ब्लॉकों से बनाने के विरोध में नारेबाजी करते नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। शहर में निर्माणाधीन मुख्य सड़क को पेवर ब्लॉकों से बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्पष्ट मांग रखी कि सड़क का निर्माण ब्लॉकों की बजाय तारकोल (काली) सड़क के रूप में किया जाए।
वीरवार देर शाम करीब सात बजे महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताया। हालांकि अभी तक सड़क पर पेवर ब्लॉक नहीं लगाए गए हैं, लेकिन संभावित निर्माण को लेकर लोगों में असंतोष देखा जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेवर ब्लॉकों से बनी सड़कें अधिक टिकाऊ नहीं होतीं और समय के साथ उनमें उखड़ने तथा ऊबड़-खाबड़ होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण पेवर ब्लॉकों से किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए तारकोल युक्त काली सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।