फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prof. Rajendra Kumar Anayat appointed as the Vice Chancellor of Maharishi Valmiki Sanskrit University

Kaithal News: प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत बने महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति

Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prof. Rajendra Kumar Anayat appointed as the Vice Chancellor of Maharishi Valmiki Sanskrit University
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के पांचवें नियमित कुलगुरु के रूप में पदभार ग्रहण करते डॉ़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के उच्च शिक्षा जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत उस समय हुई, जब प्रख्यात शिक्षाविद, अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता और अनुभवी प्रशासक प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के पांचवें नियमित कुलपति के रूप में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



शनिवार सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के कार्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की प्राचीन परंपराओं के अनुरूप प्रो. अनायत का स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवाः…... का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका भावार्थ है—हम अपने कानों से कल्याणकारी वचन सुनें, आंखों से शुभ देखें और स्वस्थ शरीर के साथ ईश्वर की उपासना करें।
विज्ञापन




प्रो. अनायत ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय को केवल संस्कृत भाषा तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा का डिजिटलीकरण करना और संस्कृत में निहित वैज्ञानिक सूत्रों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान-विज्ञान का विशाल भंडार है, जिसे वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि 2 अप्रैल को पूर्व कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त था। तब से विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार एमडीयू रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह संभाल रहे थे। प्रो. अनायत की पूर्णकालिक नियुक्ति से विश्वविद्यालय की रुकी हुई शैक्षणिक योजनाओं, अनुसंधान गतिविधियों और स्थायी परिसर के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।




इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजय गोयल, प्रो. भाग सिंह बोदला और डॉ. जगत नारायण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. अनायत का अभिनंदन किया। समारोह में शिक्षा जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डॉ. कंवरदीप शर्मा, प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार भाम्बू, प्रो. अनिल खुराना और डॉ. अशोक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। वहीं भारतीय शिक्षण मंडल से जिला संयोजक महेश और सुनील भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed