फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Procession taken out on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary

Kaithal News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हनुमान वाटिका में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण नेता नवीन जयहिंद पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जयहिंद ने रवि शर्मा व पूरी टीम का धन्यवाद किया।

जयहिंद ने सभी को रविवार 11 मई को रोहतक के पहरावर में मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया। जिसमें स्पेशल खीर का प्रसाद व भंडारा किया जाएगा। जयहिंद का कहना है कि सुनने में आ रहा है कि मुख्यमंत्री भी रोहतक में राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रहें है।
विज्ञापन


जयहिंद ने अपील की कि मुख्यमंत्री पहरावर में जन्मोत्सव मनाए और पहरावर की जमीन से गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव करवाने की व जमीन पर विकास के लिए 21 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा करके जाए। जयहिंद ने कहा कि हम फरसा लेकर बॉर्डर पर भी जाने को तैयार है चाहे हमें वहां सैनिकों को रोटी देने का ही काम क्यों न करना पड़े। साथ ही जयहिंद ने लोगो से भी अपील की सब अपनी सेना का हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने सुरजेवाला को किया सम्मानित
कैथल। भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया।

इससे पहले विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर चरण वंदना की। फिर उन्होंने हनुमान वाटिका से ब्राह्मण धर्मशाला तक निकाली गई शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले हनुमान वाटिका में सभा का आयोजन किया गया।

संयोजक रवि शर्मा प्याेदा व समस्त टीम ने मुख्यातिथि आदित्य सुरजेवाला को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया और इस शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाने पर उनका आभार व्यक्त किया।


इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद, जिला बार एसोसिएशन प्रधान संदीप शर्मा, दीपक निर्मल, पीएल भारद्वाज एडवोकेट, पार्षद सुशीला शर्मा, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन जयपाल शर्मा, मोहन शर्मा क्योड़क, सतपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed