फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Procession of Lord Shri Krishna and Mother Cow

Kaithal News: भगवान श्रीकृष्ण, गाय माता की निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Shri Krishna and Mother Cow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर की गोशाला के भव्य द्वार का निर्माण नगर की धार्मिक संस्था वैष्णो दुर्गा मंडल सीवन ने करवाया है। इस द्वार के ऊपर भगवान श्री कृष्ण व गाय माता की प्रतिमा की स्थापना की जानी है। इसी कड़ी में रविवार को सीवन गोशाला में पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण और गाय माता की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गोशाला प्रांगण में समाप्त हुई। वैष्णो दुर्गा मंडल की ओर से नरेश मिड्ढा, केवल कृष्ण मिड्ढा, राजेंद्र कामरा, डाॅ. राम निवास शर्मा, वरुण मुटरेजा ने बताया कि गोशाला के मुख्य द्वार पर लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आया है। इस द्वार के ऊपर भगवान श्री कृष्ण व गाय माता की मूर्ति स्थापित की जानी है।
विज्ञापन

उसके लिए पूर्ण विधि विधान से मूर्ति स्थापना का कार्य किया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण व गाय माता की मूर्ति को नगर परिक्रमा करवाई जा रही है। इसके बाद मूर्ति स्थापना का कार्य करवाया जाएगा। इस मौके पर पंडित महेश शर्मा, गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, पवन शर्मा, संदीप शर्मा, कुमारी संगीता, ध्यान सिंह राणा, प्रेम सैनी, सुरेश वधवा, मोंटी कामरा, जीत कामरा, चानन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed