{"_id":"67f2d89ce9ef2cb43604c196","slug":"process-to-run-train-from-chandigarh-to-hisar-via-kaithal-narwana-started-kaithal-news-c-18-1-knl1004-618694-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंडीगढ़ से हिसार वाया कैथल, नरवाना ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंडीगढ़ से हिसार वाया कैथल, नरवाना ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू
Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चंडीगढ़ से हिसार वाया कैथल, नरवाना होकर जाने वाली ट्रेन चलाने की प्रक्रिया रेलवे की ओर से शुरू कर दी गई है। बता दें कि कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने एक माह पहले ही रेलवे से ट्रेन चलाने की मांग की थी। इसके बाद ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के संचालन के लिए अंबाला के डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा। ऐसे में अब मई महीने में इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है।
यह ट्रेन अंब अंदौरा से हिसार के रायपुर रानी तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन के बाद कैथल और कुरुक्षेत्र ट्रेन के माध्यम से हिसार से जुड़ जाएगा। अब रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद यह ट्रेन चंडीगढ़ से हिसार के लिए चलेगी। वहीं, इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी।
इससे कैथल और आसपास के गांव के लोगों को चंडीगढ़ व हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार व चंडीगढ़ आ-जा सकेंगे। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे ने फिजिबिलिटी चेक कर ली है। फिलहाल कैथल से हिसार के बीच कोई ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि चंडीगढ़ जाने के लिए दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेलवे ने ट्रेन की यह जारी की है समय सारणी
आने और चलने का समय स्टेशन
आने और चलने का समय
19:25 19:35 अंबाला 07:20 07:40
20:08 20:30 कुरुक्षेत्र 05:55 06:10
21:02 21:04 कैथल 04:48 04:50
21:45 21:55 नरवाना 04:10 04:20
23:20 23:30 जाखल 03:40 03:50
23:58 00:00 उकलाना 03:00 03:02
00:20 00:35 बरवाला 02:45 02:47
01:05 — — रायपुर — 02:25
वर्जन-
रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे ने फिजिबिलिटी चेक कर ली है। कैथल के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। इसके लिए अंबाला के डीआरएम की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब केवल इसके संचालन की तिथि की घोषणा होना बाकी है।
- सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।